लखनऊ, दिसम्बर 18 -- सपा प्रवक्ता व मशहूर शायर मुनव्वर राणा की बेटी सुमैया राणा को गुरुवार को उनके लालकुआं स्थित आवास पर कैसरबाग पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। महिला दरोगा समेत कई पुलिस कर्मी दोपहर करीब 12 बजे उनके आवास पर पहुंचे। इसके बाद उन्हें अपनी निगरानी में रखा। आवास से बाहर निकलने पर प्रतिबंध लगा दिया। देर रात तक पुलिस बल उनके आवास पर तैनात रहा। दरअसल सुमैया राणा ने नियुक्तिपत्र वितरण कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार द्वारा एक महिला का हिजाब उतारे जाने का विरोध किया था। यह वीडियो टीवी चैनल और सोशल मीडिया पर भी खूब चला। इसके बाद यूपी के मंत्री संजय निषाद ने भी विवादित टिप्पणी की थी। इस पर सुमैया राणा ने नाराजगी जताते हुए कार्रवाई की मांग की थी। मंगलवार को उन्होंने बिहार मुख्यमंत्री और यूपी सरकार के मंत्री के खिलाफ कैसरबा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.