गाज़ियाबाद, मई 1 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। कविनगर थानाक्षेत्र में दुकान के बाहर खड़े युवकों को हंगामा करने से रोकना दुकानदार के भाई को भारी पड़ गया। आरोप है कि विरोध करने पर तीन युवकों ने उसके साथ मारपीट कर दी। रजापुर शास्त्रीनगर में रहने वाले अख्तर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीते 27 अप्रैल को वह नासिरपुर फाटक के पास स्थित अपने भाई आमिर अली की पेंट की दुकान पर मौजूद थे। इसी दौरान दुकान के बाहर तीन युवक खड़े होकर शोर-शराबा कर रहे थे। जब उन्होंने युवकों को वहां से जाने के लिए कहा तो आरोपी भड़क गए। आरोप है कि तीनों युवकों ने मिलकर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी और जमकर गाली-गलौज की। यह भी पढ़ें- पड़ोसियों ने युवक को लाठी-डंडों से पीटा, थाने में तहरीर देकर कार्रवाई मांग यह भी पढ़ें- युवक पर लगाया पिटाई करने का आरोप

हिंदी हिन्दुस्तान ...