गाज़ियाबाद, मार्च 29 -- गाजियाबाद। क्षेत्र के गांधीनगर में कपड़ों की एक नामी कंपनी के शोरूम के बाहर पूर्व कर्मचारी द्वारा हंगामा, गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी और उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। नंदग्राम निवासी विशाल शर्मा ने बताया कि वह कंपनी के शोरूम में प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं। विशाल सिंह यादव पहले इसी कंपनी में काम करता था, लेकिन हेराफेरी के आरोपों में उसे नौकरी से निकाल दिया गया। इसी के चलते वह रंजिश मानने लगा। आरोप है कि 27 मार्च की रात विशाल सिंह अपने दो साथियों के साथ शोरूम के बाहर पहुंचा और हंगामा करने लगा। वह उन्हें बार-बार बाहर बुलाने लगा। जब उन्होंने बाहर आने से इनकार किया तो उसके साथियों ने जबरन उन्हें बाहर खींचने की कोशिश की। बाहर आने पर आरोपी ने गाली-गलौज क...