बेगुसराय, मार्च 31 -- नावकोठी, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के नावकोठी में शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। थानाध्यक्ष मो. फिरदौस ने बताया कि गिरफ्तार नशेड़ी की पहचान नावकोठी निवासी सौदागर सहनी के पुत्र संजय सहनी के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि युवक अपने मुहल्ले में नशे की हालत में पड़ोसियों के साथ बदसलूकी कर रहा था। इसकी सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उसे हिरासत में ले लिया। गिरफ्तारी के बाद युवक की ब्रेथ एनालाइजर से जांच कराई गई, जिसमें शराब सेवन की पुष्टि हुई। इसके बाद मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.