अररिया, जनवरी 20 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि कुर्साकांटा पुलिस ने मंगलवार की सुबह गस्ती ने दौरान हत्ता चौक के निकट से शराब के नशे में धूत तीन शराबियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया। थानेदार राहित कुमार ने बताया कि गस्ती के दौरान तीन युवक शराब पकीकर हंगामा कर रहा था। तीनों युवक को पकड़ कर मेडिकल कराने पर डॉक्टर ने शराब पीने की पुष्टि किए हैं। गिरफ्तार शराबियों में तकिया निवासी कपिल मुखिया, पनभजिया निवासी राजेन्द्र मुखिया व मेंहदीपुर निवासी विरेन्द्र मुखिया शामिल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...