लखीसराय, मार्च 11 -- चानन। बन्नु बगीचा पुलिस द्वारा एक शराबी को हो-हंगामा करने के दौरान हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष संजीता कुमारी ने कहा कि धनवह निवासी रामचन्द्र मंडल के पुत्र रंजन कुमार को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया। रंजन के पिता द्वारा शिकायत किया गया था कि रंजन शराब पीकर घर में परिवार के साथ मारपीट कर रहा है। पिता द्वारा किए गए शिकायत में पुलिस ने त्वरीत कार्रवाई करते हुए शराबी पुत्र को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...