बगहा, फरवरी 26 -- वाल्मीकि नगर। मंगलवार की शाम नौरंगिया थाना क्षेत्र के बेलहवा वार्ड नंबर 2 गांव में 112 डायल के प्रिया कुमारी के नेतृत्व में पहुंची नौरंगिया पुलिस ने शराब पीकर हो हंगामा करने के आरोपी शिवकुमार उम्र लगभग 26 वर्ष पिता अशर्फी राम ग्राम बेलाहवा थाना नौरंगिया को गिरफ्तार कर लिया। ब्रेथ एनालाइजर से जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई। नौरंगिया थाना अध्यक्ष शुभम कुमर ने बताया कि बिहार प्रदेश में शराब का सेवन, भंडारण और कारोबार कानूनी अपराध है। आरोपी के विरुद्ध मध निषेध अधिनियम के अंतर्गत थाना कांड संख्या 25/26 दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.