प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 24 -- कुंडा। कोतवाली क्षेत्र के रायपुर भरखी गांव निवासी दिन्नू की 65 वर्षीय पत्नी राजकली अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल हो गई। राजेंद्र का 19 वर्षीय बेटा अनिकेत बाइक से जाते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गया। कनावं के वेद प्रकाश सिंह का 40 वर्षीय बेटा शिवांशु सिंह बाइक से जाते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गया। महेशगंज थाना क्षेत्र के अंजनी गांव निवासी कन्हैया लाल का 30 वर्षीय बेटा श्रवण कुमार अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गया। परिजनों ने सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.