मिर्जापुर, मई 12 -- मिर्जापुर। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सोमवार को हुए सड़क हादसे में होमगार्ड समेत तीन लोग जख्मी हो गए। पुलिस ने घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों को ट्रामा सेंटर भेज दिया गया है। हलिया और चुनार कोतवाली क्षेत्र में दुर्घटना हुई है। हलिया संवाद अनुसार लालगंज थाना क्षेत्र के नरैना कला गांव निवासी 22 वर्षीय बैजनाथ अपने दादा 62 वर्षीय केवला प्रसाद के साथ अपनी शादी का निमंत्रण कार्ड बांटने गड़बड़ा जा रहे थे। जैसे ही हलिया के मझियार इंदिरा वाटिका कोटारनाथ मोड़ के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रही दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। यह भी पढ़ें- बाइक से शादी का निमंत्रण कार्ड बांटने जा रहे दादा-पोता सड़क हादसे में घायल, रेफर हादसे में बाइक सवार दादा और पोता दोनों जख्मी हो गए। ग्रामीणों ने दोनों घा...