बागपत, जून 5 -- दिल्ली-देहरादून हाईवे पर देररात नांगल गांव के पास दो कार आपस में टकरा गई, जिससे उनमें सवार तीन लोग घायल हो गए। बागपत-मेरठ हाईवे पर पुरा महादेव मार्ग के पास ट्रेक्टर की टक्कर लगने से बाइक सवार दो युवक घायल हुए, जबकि दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर हसनपुर मसूरी गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हुए। सभी घायलों को उपचार के लिए विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर गुरुवार रात दिल्ली के राजौरी गार्डन निवासी राहुल पुत्र विजय कुमार, अपने साथी सुमित पुत्र दयाराम के साथ कार में सवार होकर देहरादून जा रहा था। यह भी पढ़ें- दिल्ली-देहरादून हाईवे पर ट्रक की साइड लगने से चलटी कार, तीन घायल जैसे ही उनकी कार दिल्ली-देहरादून हाईवे पर नांगल गांव के सामने पहुंची, तो वहां पहले से ही डिवाइडर...