अंबेडकर नगर, जून 17 -- अम्बेडकरनरग, हिंटी। दो अलग-अलग सड़क हादसे में एक अधेड़ की मौत हो गई जबकि दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। एक घायल का मेडिकल कालेज सद्दरपुर में इलाज चल रहा है जो खतरे से बाहर बताया जा रहा है। इंदईपुर संवाद के अनुसार बसखारी थाना क्षेत्र के नई बाजार में एक बाइक सवार ने दूसरे बाइक सवार को टक्कर मार दी। मामूली चोट आने के चलते वह मौके से फरार भी हो गया। वहीं स्थानीय लोगों ने गम्भीर रूप से घायल हंसवर थाना क्षेत्र के टड़वां धारूपुर निवासी राजेन्द्र जायसवाल (60) पुत्र गरीब जायसवाल को सीएचसी बसखारी में भर्ती कराया जहां से उन्हें जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया। यह भी पढ़ें- ट्रैक्टर-बाइक भिड़ंत में एक की मौत, दोस्त नाजुक जिला चिकित्सालय पहुंचने पर चिकित्सकों ने राजेन्द्र जायसवाल को मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक भूप...