बाराबंकी, अगस्त 30 -- बाराबंकी। रामसनेहीघाट थाना क्षेत्र में लोधेसिंह पुरवा गांव के पास रविवार सुबह खेत जाने के लिए लखनऊ-अयोध्या पार कर रही वृद्धा को तेज रफ्तार वाहन चालक ने टक्कर मार दी। इसमें वृद्धा की मौत हो गई। उधर असंद्रा व हैदरगढ़ थाना क्षेत्रों में हादसों में दो और लोगों की मौत हो गई और दूसरे हादसे में तीन लोग घायल हो गए। इन घटनाओं से मृतकों के घरों में कोहराम मचा है। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है।

वृद्धा का हादसा खेत जाने के लिए हाइवे पार कर रही थी वृद्धा: रामसनेहीघाट संवाद के अनुसार थाना क्षेत्र के मेड़ुवा गांव निवासी सरस्वती (65) पत्नी तुलसीराम रविवार सुबह लोधेसिंह पुरवा के निकट खेत जाने के लिए रविवार की सुबह लखनऊ-अयोध्या हाइवे पार कर रही थीं। इसी दौरान लखनऊ की ओर से आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर ...