बाराबंकी, फरवरी 28 -- बाराबंकी। फतेहपुर, देवा व रामनगर थाना क्षेत्रों में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवा व्यापारी की मौत हो गई, जबकि अलग-अलग हादसों में पांच लोग घायल हैं। घायलों को परिजनों ने निजी अस्पतालों में भर्ती कराया है। सड़क किनारे गड्ढ़े में गिरी थी बाइक: फतेहपुर संवाद के अनुसार नगर में, नरेंद्र कुमार अतिशय कुमार जैन नाम से कपड़े की पुरानी, प्रतिष्ठित दुकान है। दुकान मालिक आलोक जैन के दो पुत्र अतिशय व अक्षत थे। अतिशय का विवाह हो चुका है। पिता व भाई के साथ छोटा पुत्र अक्षत (26) भी दुकान संभालता था। बताते हैं शुक्रवार को वह महमूदाबाद में अपने मित्र से मिलने गया था। रात को करीब 10:30 बजे वहां से वापस लौट रहा था। रास्ते में भगौली से पहले सरैयां मातबर के पास रेलवे क्रासिंग का तीखा मोड़ है। क्रासिंग के ब्रेकर पार करते ही अक्षत ने बाइक प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.