मिर्जापुर, मई 26 -- मिर्जापुर। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बीती रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई। ड्रमंडगंज में ट्रैक्टर ट्राली से टकराकर बाइक सवार नहर में गिर गए थे। जबकि देहात कोतवाली के अलग-अलग स्थानों पर बाइक सवार डिवाइडर में टकरा गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। देहात कोतवाली क्षेत्र के देवरी गांव निवासी 65 वर्षीय राधेश्याम किसान थे। वें सोमवार को अपने नाती चंद्रशेखर संग बाइक से पड़री के शेष का पुरा गांव तिलक समारोह में शामिल होने गए थे। वहां से देर रात वापस घर लौट रहे थे। जैसे ही देहात कोतवाली के बरकछा फ्लाईओवर के पास पहुंचे। यह भी पढ़ें- ट्रैक्टर ट्राली से टकरा कर नहर में गिरे दो बाइक सवार एक की मौत तभी पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दिया। टक्कर लगने से बाइक अनियंत्रित ...