औरैया, मार्च 6 -- अछल्दा, संवाददाता। थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से दो की हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया गया। पहली घटना अछल्दा-बिधूना मार्ग पर अहनैया नदी के पास ब्रेकर पर हुई। इटावा जनपद के महेवा निवासी सुमन पत्नी आदित्य कुमार अपने पुत्र प्रशांत के साथ बाइक से बिधूना स्थित मायके से ससुराल महेवा जा रही थीं। नेविलगंज के पास ब्रेकर पर बाइक उछलने से वह गिरकर घायल हो गईं। राहगीरों की मदद से उन्हें एंबुलेंस से सीएचसी अछल्दा लाया गया, जहां सिर व हाथ में गंभीर चोट होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें सैफई रेफर कर दिया। दूसरी घटना अछल्दा-फफूंद रोड पर सल्हूपुर गांव के पास हुई। सल्हूपुर निवासी पंछीलाल पुत्र लालबाबू राजपूत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.