बाराबंकी, अप्रैल 22 -- बाराबंकी। जहांगीराबाद व कोठी थाना क्षेत्रों में हुए दो सड़क हादसों में महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में दो लोग घायल हैं। घायल महिला की हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने उसे जिला अस्पताल से ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया है। मृतकों के घरों में कोहराम मचा है। तेज हार्न बजाने पर हुआ हादसा: जहांगीराबाद थाना के रसूलपुर किदवई गांव निवासी सावित्री (45) पत्नी सहजराम गौतम लखनऊ के सरस्वती डेंटल कॉलेज में काम करती हैं। बुधवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे पति के साथ वह बाइक से ड्यूटी जाने के लिए घर से निकली थीं। यह भी पढ़ें- ट्रक से कुचलकर महिला की मौत, सड़क पर लगा जाम अतरौरा गांव के पास पीछे से आ रहे ट्रक में उसकी साड़ी फंस गईं। जिससे वह बाइक से गिर कर कुछ दूर तक घिसटती चली गईं। इसी दौरान ट्रक का पहिया उनके ऊपर चढ़ गया। इस हादस...