रायबरेली, मई 1 -- हरचंदपुर,संवाददाता। लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। इसमें गंभीर रूप से घायल मां-बेटे को जिला अस्पताल से एम्स रेफर किया गया। थाना क्षेत्र के चौपुरा गांव के रहने वाले राम विलास पाल (70) गुरूवार को किसी काम से गंगागंज बाजार आए थे। इसके बाद वह साइकिल से वापस घर लौट रहे थे। इसी बीच करीब डेढ़ बजे गंगागंज में लखनऊ से रायबरेली की ओर जा रही पिकअप ने साइकिल के पीछे टक्कर मार दी। प्राथमिक इलाज के बाद सीएचसी से वृद्ध को जिला अस्पताल रेफर किया गया हैं।वहीं यह भी पढ़ें- डंपर से टकराकर बाइक सवार पिता-पुत्र घायल गंगागंज और टांडा गांव के बीच आज शाम के समय रायबरेली की तरफ जा रहे बाइक सवार मां- बेटे हिमांशु (20) पुत्र रा...