सड़क हादसों में बालक समेत दो की मौत, दस घायल
रायबरेली, मई 21 -- रायबरेली,संवाददाता। जिले के सलोन और बछरावां के साथ डीह थाना क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटनाओं में साइकिल सवार किशोर समेत दो लोगों की मौत हो गई। वहीं सड़क दुर्घटनाओं में दस लोग घायल हो गए। सूचनाओं पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सड़क हादसों में मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया। डीह। थाना क्षेत्र के पूरे गनेशराय मजरे जगदीशपुर गांव निवासी रंजीत कुमार का बेटा ऋतिक (7) गुलाबगंज गांव अपने मामा के यहां गया था। बेटा ऋतिक साइकिल से सामान लाने जा रहा था, तभी रामगंज-खुरहटी मार्ग पर एएनएम सेंटर के पास ट्रैक्टर ट्राली पलटन से उसकी चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र मोहन सरो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.