रायबरेली, मार्च 12 -- महाराजगंज,संवाददाता। क्षेत्र में दो अलग-अलग मार्गो पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में बाइक सवार समेत दो लोग चपेट में आकर घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पहली घटना महाराजगंज-हैदरगढ़ मार्ग पर क्षेत्र के कुसुढी सागरपुर गांव के पास इंद्राणी का पुरवा गांव निवासी राम मनोहर (55) पुत्र महावीर बुधवार रात 9 बजे के करीब किसी कार्य से चौराहे आए थे। वापस लौटते समय अचानक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मारकर उन्हें घायल कर दिया।दूसरी घटना गुरुवार दोपहर 12 बजे हरचंदपुर थाना क्षेत्र के टांडा सरावा गांव निवासी आशीष (35) पुत्र राजेंद्र प्रसाद महाराजगंज रायबरेली मार्ग पर थुलवासा के पास कुत्ते से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहंुचाया गया। हालत नाजुक होने पर घायलों...