प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 7 -- कुंडा। उन्नाव निवासी भगत का 45 वर्षीय बेटा अमरेश अपनी 18 वर्षीय बेटी सोनल के साथ बाइक से जा रहा था। कुंडा बाईपास पर अज्ञात वाहन की टक्कर से दोनों घायल हो गए। नगर पंचायत कुंडा के अत्तानगर मोहल्ला निवासी दिलीप कुमार का 23 वर्षीय बेटा सागर मिश्रा बाइक से जाते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायलों को सीएचसी भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद भी डॉक्टरों ने रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...