उन्नाव, मई 25 -- सफीपुर। थाना क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में हुए दो मार्ग दुर्घटनाओं में सोमवार को पांच लोग घायल हो गए।

पहला हादसा फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के महगांवा गांव के रहने वाले 21 वर्षीय सोनू पुत्र दिनेश व साथी रिंकू पुत्र रमेश और सुनील पुत्र बेचेलाल बाइक से कस्बा स्थित खाटू श्याम मंदिर दर्शन करने आए थे। दर्शन के बाद तीनों बाइक से गांव लौट रहे थे। रास्ते में गुलाब बिल्डिंग मोड़ के पास अचानक बाइक के सामने कुत्ता आ गया। उसे बचाने के प्रयास में बाइक बेकाबू होकर सड़क पर फिसल गई। हादसे में तीनों घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। यहां डाक्टर ने सोनू के सिर में गंभीर चोट होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

दूसरा हादसा इसी क्रम में बांगरमऊ थाना क्षेत्र के भिखारीपुर पतसिया गांव के रहने वाले 22 वर्षीय दीपक पुत्र हरिश्च...