उन्नाव, अप्रैल 22 -- चकलवंशी, संवाददाता। अलग-अलग मार्गों पर बुधवार हुए सड़क हादसों में दंपति व मासूम सहित सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मियागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां डाक्टर ने पांच की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। आसीवन थाना क्षेत्र के बसोखा मोहम्मदपुर गांव निवासी नफीस पुत्र बाबू पड़ोसी राजेश पुत्र राम केशन के साथ सहबसी गांव से घर लौट रहा था। तभी मियागंज संडीला मार्ग स्थिति कस्बा हैदराबाद के हरि चौराहा पर अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दोनों लोगों को घायल कर दिया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टर ने दोनों घायल की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। यह भी पढ़ें- अज्ञात वाहन की टक्कर से एक ही परिवार के तीन लोग घायल वहीं दूसरी घटना में औरास थाना क्षेत्र के गांव कबरोई गांव न...