बाराबंकी, मार्च 9 -- बाराबंकी। रामनगर व बदोसराय थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में एक किशोर समेत दो लोगों की मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही दोनों ही घरों में कोहराम मच गया। परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ई रिक्शा पलटने से हुआ हादसा: रामनगर संवाद के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम मल्लाहन पुरवा मजरे सिसौंडा निवासी रमन निषाद (16) पुत्र मोतीलाल शनिवार को सुंधियामऊ के पास खेतों में आलू बीनने गया था। देर रात ई-रिक्शा से अपने घर आलू लेकर लौट रहा था। घाघरा पुल से पहले तपेसिपाह रोड की तरफ ई रिक्शा चालक मुड़ा की तीव्र मोड़ व ढलान के चलते ई रिक्शा पलट गया। इसके नीचे रमन दबकर घायल हो गया। चालक ने किशोर को किसी तरह ई रिक्शा के नीचे से निकाला और उसे सीएचसी रामनगर पहुंचाया। यहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.