सीतापुर, मार्च 5 -- सीतापुर, संवाददाता। जिले के सात थाना क्षेत्र में होली पर्व के दौरान हुए सात सड़क हादसों में नौ लोगों की मौत हो गई वहीं, 20 अन्य लोग घायल हो गए। घायलों का संबंधित क्षेत्र के अस्पतालों में इलाज चल रहा है। हादसों में पिसावां और मिश्रिख में चाचा - भतीजे की मौत हुई है। पिसावां संवाद के अनुसार थाना इलाके के दधनामऊ मोड़ के पास बुधवार शाम को दो बाइकों की सामने से टक्कर हो गयी। घटना में चाचा- भतीजे के मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने घायलों को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां उनका उपचार जारी है। पिसावां दधनामऊ मोड़ के पास बाइक आमने सामने भिड़ गई जिसमें हरदोई के बेनीगंज निवासी गुलशन (25) व पिसावां के पोखरपुरवा निवासी मुकेश की मौके पर ही मौत हो गयी। जब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.