अररिया, जनवरी 26 -- पलासी, (ए.सं)। प्रखंड क्षेत्र में बीते 24 घंटे के भीतर सड़क हादसों में महिला सहित तीन व्यक्ति जख्मी हो गये। जख्मियों में डुमरिया टोला के मु नौशाद, कोढ़ैली के आदित्य कुमार मंडल व मोकामा पटना की श्यामा कुमारी शामिल हैं। जिन्हें उपचार के लिए सीएचसी पलासी लाया गया। मौके पर मौजूद चिकित्सक ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद मु नौशाद को बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल अररिया रेफर कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...