रायबरेली, जनवरी 28 -- रायबरेली, संवाददाता। बुधवार को कलेक्ट्रेट में सड़क सुरक्षा समिति की ओर से जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। बैठक में पहुंचे सभी विभागों के कर्मचारियों के साथ सड़क हादसों को रोकने की योजना बनाई गई। इसमें सड़कों के किनारे खड़े होने वाले बेहतरीब वाहनों पर प्रतिबंध लगाए जाने के साथ यातायात नियमों का कड़ाई से पालन किए जाने के निर्देश दिए गए है। कलेक्ट्रेट में आयोजित की गई बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम हर्षिता माथुर ने सड़क हादसों को रोकने के लिए बनाई जाने वाली योजना पर तत्काल अमल किया गया। डीएम ने कहा कि राजमार्गों पर अवैध रूप से निर्मित अवैध कटों को बंद किए जाए। इसके साथ ही हाईवे पर नियमित रूप से प्रभावी पेट्रोलिंग किया जाना और पार्किंग व्यवस्था के साथ सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित एआरटीओ विभाग की ओर स...