प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 15 -- संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के रोकैयापुर गांव निवासी जगन्नाथ का 40 वर्षीय बेटा महेन्द्र कुमार अपनी 35 वर्षीय पत्नी गायत्री देवी के साथ बाइक से कहीं जा रहा था। कुंडा इलाके में पहुंचा तो वाहन की टक्कर से पति पत्नी दोनों घायल हो गए। कोतवाली के विदासिन गांव निवासी संजय कुमार पटेल की 18 वर्षीय बेटी मोहिनी पटेल वाहन की टक्कर से घायल हो गई। परिजन घायलों को इलाज के लिए सीएचसी ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद भी हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- पीआरबी वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग घायल, महिला गंभीर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...