जहानाबाद, मार्च 7 -- विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन के द्वारा सीधी टक्कर मार दी जिसमें महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गयी सदर अस्पताल में इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया अरवल, निज संवाददाता। सड़क हादसे में 65 वर्षीय एक महिला की मौत हो गयी। मृतक महिला की पहचान सुमित्रा देवी सेलारपुर थाना करपी के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार रामपुर चौरम थाना क्षेत्र के जीत बिगहा के समीप महिला पैदल जा रही थी। इस क्रम में विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन के द्वारा सीधी टक्कर मार दी जिसमें महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गयी। जख्मी हालत में महिला को सदर अस्पताल लाया गया जहां पर इलाज के दौरान घायल महिला ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि सुमित्रा देवी अपने बच्ची के घर पैदल जीत बिगहा गांव में जा रही थी तभी वाहन के धक्के से गंभीर रूप से जख्मी हो गयी। लेकि...