लखीमपुरखीरी, अप्रैल 17 -- पढुआ थाना इलाके में एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने सहकारी समिति के सचिव को टक्कर मार दी। टक्कर से सचिव का पैर टूट गया जबकि साथ में मौजूद दो बच्चों को भी चोट आई हैं। घटना ढखेरवा गिरिजापुरी हाईवे पर औघड़ बाबा स्थान के पास हुई। झिन्नापुरवा निवासी सहकारी समिति के सचिव सरोज मिश्रा स्कूल से बच्चों को लेने रोड पर गए थे। औघड़ बाबा के पास बच्चों को बाइक पर बिठाया ही था कि तेज रफ्तार बाइक सवार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार लगी कि सरोज मिश्रा का पैर टूट गया साथ ही दोनों बच्चों को भी चोटें आ गईं। यह भी पढ़ें- बाइक के धक्के से साइकिल सवार किसान घायल घायल सचिव को परिजन इलाज के लिए लखीमपुर ले गए। टक्कर मारने वाला बाइक सवार बाराबंकी जिले का रहने वाला है जो कि बहराइच के एक गांव में शादी के कार्ड बांटने जा रहा था। यह ...