सड़क हादसे में सचिन की मौत के बाद गांव में पसरा मातम
मधुबनी, मई 30 -- लदनियां,निज संवाददाता। लदनियां थाना क्षेत्र के कुमरखत गांव के दक्षिण टोल निवासी किसान रमेश कामत के पुत्र सचिन कामत(18 वर्ष) का शव घर पहुंचते ही गांव में मातम पसर गया। परिजनों के बीच कोहराम मच गया। लोग मृतक को देखने उसके घर की तरफ दौड़ पड़े। देखते-ही-देखते लोगों की भीड़ जुट गयी। ग्रामीण पुरूष व स्त्री उसके माता-पिता को ढाढस बंधाने में लगे थे। परिजनों को रोते देख अन्य लोगों की आंखों में भी आंसू भर आते थे। लोगों के अनुसार वह ट्रेन पकड़ने जयनगर अपने अन्य दो साथियों के साथ जा रहा था। उसकी तैयारी जीविका की तलाश में बेंगलुरु जा रहा था। वह अपने तीन भाइयों में माझिल था। माता- पिता को उससे बड़ी उम्मीद थी। मृतक के दादा शंकर कामत व माता-पिता समेत अन्य परिजनों का रो- रोकर हाल बुराई है। मां रह,रहकर बेहोश हो जा रही है। इस घटना से गांव में मा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.