बागपत, मार्च 15 -- मीरापुर राजवाहे की पटरी शादी से लौट रहे एक बाइक सवार को कैंटर ने टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के बेटे ने आरोपी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।बिजरौल के रहने वाले सन्नी ने बताया कि उसके पिता बाइक पर दिल्ली रोड स्थित एक विवाह मंडप में शादी समारोह में आए थे। बताया कि वहां से वापस लौटते समय मीरापुर राजवाहे की पटरी पर गोविंद गार्डन कालोनी के पास सामने से आ रहे तेज गति कैंटर ने उसके पिता की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी,जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। सन्नी ने आरोपी कैंटर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...