रायबरेली, फरवरी 12 -- लालगंज। कोतवाली क्षेत्र के सेमरपहा गांव निवासी रामकिशुन (65) पुत्र बच्चू साइकिल से पान खाने के लिए दुकान की ओर जा रहे थे। इसी बीच बाईपास तिराहे के पास पहुंचे कि मलंगा का पुरवा निवासी गुड्डू (30) पुत्र शिवचंद यादव बाइक से आ रहा था। बताया जा रहा है कि बाइक अनियंत्रित हो गई और सीधे साइकिल सवार वृद्ध को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद हालत गंभीर देखते हुए दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.