प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 30 -- कुंडा। मानिकपुर थाना क्षेत्र के अमिलहा गांव निवासी राम लाल का 65 वर्षीय बेटा गया प्रसाद किसी काम से जा रहा था। जैसे ही वह सड़क पर पहुंचा, तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर घायल हो गया। परिजनों ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद भी उसकी हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...