बाराबंकी, फरवरी 26 -- रामसनेहीघाट। लखनऊ-अयोध्या राजमार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बड़ेला नारायणपुर गांव निवासी पाटनदीन गौतम(65) की मौत हो गई। सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से यह हादसा हुआ, जिसने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां छीन लीं। पाटनदीन गौतम गुरुवार को गांव के बाहर सड़क पार कर दूसरी ओर जा रहे थे। तभी लखनऊ की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग दौड़ पड़े। परिजनों को सूचना दी गई, जिसके बाद उन्हें एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हालांकि, अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। यह खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन बदहवास ...