बरेली, फरवरी 4 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। बदायूं रोड पर बुधवार को एक सड़क हादसे में लोडर चालक की मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी डंपर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से उसकी तलाश में जुटी है। कैंट के जल्लापुर गांव का रहने वाला अर्जुन बाइक लोडर चलाता था। बुधवार को वह रामगंगा की ओर लोडर लेकर जा रहे थे। रास्ते में वाहन में खराबी आने पर उसने पटेल मैरिज हॉल के सामने सड़क किनारे लोडर खड़ा कर दिया। वह खराबी सही करने में जुट गया। इसी बीच बदायूं की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में अर्जुन की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद डंपर चालक मौके से भाग निकला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी डंपर चालक की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...