सड़क हादसे में रिटायर्ड शिक्षक की मौत
बिजनौर, जून 2 -- नूरपुर। पंजाब नेशनल बैंक से निकलकर सड़क पार करते हुए ट्रक से कुचलकर वृद्ध रिटायर्ड शिक्षक की मौत हो गई। सोमवार की दोपहर चांदपुर थाना क्षेत्र के गांव धुंधली तबीबपुर निवासी सेवानिवृत शिक्षक राजेन्द्र सिंह 75 वर्ष पुत्र घासी सिंह किसी काम से बैंक आए थे। काम के बाद बैंक से सड़क पार करते हुए उन्हें एक तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। राजेन्द्र सिंह की घटनास्थल पर ही मौत होगयी। घटना की सूचना पर सहयोगी पुलिसकर्मियों के साथ पहुंचे कस्बा चौकी इंचार्ज श्रीकांत सत्यार्थी ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है, जबकि ट्रक चालक मौका पाकर फरार हो गया। मृतक के पुत्र मोहित कुमार ने ट्रक चालक के विरुद्ध तेजगति व लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.