मेरठ, अप्रैल 29 -- हापुड़-किठौर मार्ग पर आईएम इंटर कॉलेज के पास बुधवार देर शाम अज्ञात वाहन चालक ने बाइक सवार दो लोगों को कुचल कर फरार हो गया। हादसे में एक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत नाजुक बनी हुई है। किठौर के मोहल्ला कुरैशियान निवासी शहजाद (36 वर्ष) पुत्र जहीर और सरधना के कुलंजन निवासी फुरकान पुत्र सगीर हापुड़ के सरावनी से काम निपटाकर घर लौट रहे थे। दोनों राजमिस्त्री थे। रात करीब 8:30 बजे अमरूद के बाग के पास अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने शहजाद को मृत घोषित कर दिया। फुरकान वेंटिलेटर पर जिन्दगी के लिए संघर्ष कर रहा है। शहजाद की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...