पीलीभीत, अप्रैल 6 -- पीलीभीत। थाना न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम कुंवरपुर सैदपुर निवासी होरीलाल ने सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि 21 मार्च 2026 को उसका भाई भगवानदास बाइक से अपने गांव से दिल्ली जा रहा था। दोपहर करीब ढाई बजे टनकपुर पीलीभीत मार्ग पर ग्राम दियूनी केसरपुर के निकट सामने से आए बाइक चालक ने तेजी और लापरवाही से चलाते हुए उसके भाई की बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...