उन्नाव, मार्च 11 -- औरास, संवाददाता। थाना क्षेत्र के नरसा बयारी गांव जाने वाले मार्ग स्थित घरघटा गांव के पास मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने अचेत अवस्था में युवक को पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे सीएचसी पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि युवक मांगलिक कार्यक्रम निपटने के बाद सोमवार देर रात घर वापस जाते समय हादसे का शिकार हो गया था। औरास थाना क्षेत्र के बयारी गांव के रहने वाले 35 वर्षीय इंद्रसेन पुत्र मोलहे सोमवार को शाहपुर तोंदा गांव में एक शादी समारोह में सम्मिलित होने के बाद देर रात बाइक से अपने घर वापस जा रहा था। जब वह नरसा बयारी गांव जाने वाले मार्ग पर घरघटा गांव के पास पहुंचा। तभी वह बाइक सहित सड़क पर गिरकर गंभीर रूप घायल हो गया। सुबह ग्रामीणों ने उसे अचेत अवस्था में पड़ा देखकर पुलिस...