आजमगढ़, मई 1 -- अहरौला, हिन्दुस्तान संवाद। कंधरापुर थाना क्षेत्र के टंडवा पेट्रोल पंप के पास हुए सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई थी। वह ननिहाल से अपने मित्र के घर शादी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निकला था। दो दिन बाद गुरुवार को उसके शव की शिनाख्त हुई। अहरौला थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव निवासी 21 वर्षीय आकाश यादव मुंबई रहता था, वह एक सप्ताह पूर्व घर आया था। लालगंज के निवासी उसके मित्र के घर शादी में उसे शामिल होना था। आकाश का ननिहाल कंधरापुर थाना क्षेत्र के आंखापुर गांव में है। वह रविवार को अपने घर से ननिहाल गया, ननिहाल से बाइक लेकर शादी के कार्यक्रम में शामिल होने मित्र के घर लालगंज गया था। यह भी पढ़ें- रजौन के खैरा मोड़ के समीप भीषण सड़क हादसा, साला बहनोई की मौत, एक गंभीर मित्र के घर से लौटते समय तीन दिन पूर्व कंधरापुर थाना क्षेत्र ...