आजमगढ़, दिसम्बर 10 -- आजमगढ़, संवाददाता। तरवां थाना क्षेत्र के हड़ौर गांव के पास मंगलवार की रात सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। दुर्घटना के समय वह खेत से घर लौट रहा था। घटना की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। तरवां थाना क्षेत्र के हड़ौरा गांव निवासी 47 वर्षीय श्रीराम मंगलवार की शाम सात बजे बजे खेत देखने के लिए निकले थे। करीब एक घंटे बाद वे पैदल घर लौट रहे थे। गांव के पास ही अज्ञात वाहन उन्हें पीछे से टक्कर मारते हुए फरार हो गया। दुर्घटना की जानकारी होते ही परिजन और गांव के लोग मौके पर पहुंचे। घायल श्रीराम को लेकर पास के डॉक्टर के पास गए। जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। श्रीराम की पांच बेटियां हैं। घटना के बाद से पत्नी लाली देवी सहित परिवार के लोग रो-रो कर बेहाल हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। शव को पोस्टमार...