प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 11 -- कुंडा। कोतवाली के रहवई गांव निवासी मो. इरफान हुसैन ने हथिगवां पुलिस को तहरीर दी। वह भारतीय सेना में सेवारत है और प्रयागराज के ऐनउद्दीनपुर करेली में निवास करता है। 24 नवंबर को उसका बड़ा बेटा मो. लारेब अपनी मां तबस्सुम के साथ स्कूटी से रहवई आया था। रहवई से प्रयागराज लौटते समय जैसे ही वह लोग प्रयागराज-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हथिगवां थाना क्षेत्र के पलयें गांव के पास पहुंचा। तेज रफ्तार बेकाबू वाहन ने उनको टक्कर मार दिया, जिससे मां बेटे दोनों घायल हो गए। सीएचसी से प्रयागराज रेफर किया। प्रयागराज ले जाते समय रास्ते में ही उसके बेटे मो. लारेब हुसैन की मौत हो गई। मो. इरफान हुसैन की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.