सड़क हादसे में मौत पर बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा
चित्रकूट, मई 14 -- चित्रकूट। बरगढ़ थाना क्षेत्र के कोनिया गांव के पास एक दिन पहले सड़क हादसे में हुई मौत के मामले में बाइक सवार के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। कोनिया निवासी सत्यनारायण मिश्र ने तहरीर देकर बताया कि उसका भाई रविप्रकाश मिश्र घर से बरगढ़ बाजार की तरफ बाइक से जा रहे थे। कैथिल पुरवा के पास बरगढ़ बाजार से कोटवा की तरफ जा रहे दूसरे बाइक सवार दीपक आदिवासी निवासी कोटवा ने शराब के नशे में भाई की बाइक में टक्कर मार दी। दीपक के साथ दो अन्य लोग भी शराब के नशे में धुत होकर सवार थे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद मुकदमा दर्ज किया है। यह भी पढ़ें- बाइक सवार की इलाज में हुई मौत पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.