पीलीभीत, मार्च 30 -- जहानाबाद। जहानाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम बालपुर पटटी निवासी दुर्गाप्रसाद ने थाना जहानाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि उसकी पत्नी राम कली तीन मार्च को रात नौ बजे पीलीभीत बरेली मार्ग पर पैदल ललौरीखेडा ब्लॉक जा रही थी। तभी अज्ञात वाहन की टक्कर से उनकी मौत हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रभारी निरीक्षक जहानाबाद प्रदीप कुमार विश्नोई ने बताया कि दुर्घटना करने वाले अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...