साहिबगंज, जून 27 -- बरहेट । बरहेट- बोरियो मुख्य पथ स्थित हरिश्चन्द्रपुर के पास छह चक्का ट्रक व बाइक की बीते गुरुवार को हुई टक्कर में मारे गये दोनों मृतकों की पहचान कर ली गई है। पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान बोरियो थाना क्षेत्र के कुमहरिया गांव के बाबुधन टुडू एवं शहरपुर के सिदो सोरेन के रूप में हुई है । सड़क हादसे में एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी । दूसरे युवक की मौत इलाज के लिए हायर सेंटर ले जाने के दौरान हुई थी। घटना पूर्वाह्न 11 बजे हुई थी,लेकिन रात 8 बजे दोनों शवों की पहचान नहीं हो सकी थी। यह भी पढ़ें- बगोदर में ट्रक-बाइक भिड़ंत में दुकानदार की मौत इधर,सूचना मिलने पर दोनों मृतकों के परिजन देर रात बरहेट थाना पहुंच पहचान की। पुलिस ने दोनों शव का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है । थाना प्रभारी चंदन...