लखीमपुरखीरी, अप्रैल 18 -- शारदा नगर थाना क्षेत्र में एक बाइक सवार ने दूसरे बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिसमें एक महिला समेत तीन लोग जख्मी हो गए। घायलों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उनका इलाज जारी है। थाना शारदा नगर के क्षेत्र गांव बालकरामपुरवा निवासी देवेंद्र कुमार वर्मा अपनी मां को बाइक से लेकर लखीमपुर जा रहे थे। तभी रास्ते में तेतारपुर के पास सामने से मोटरसाइकिल सवार तीन लोग आ रहे थे। उन्होंने देवेंद्र की मोटरसाइकिल में जोरदार ठोकर मार दी। जिससे दोनों लोग रोड पर गिर गए। हादसे में देवेंद्र के काफी चोट आई। शोभा वर्मा के हाथ पैर टूट गये। सभी घायल रोड पर पड़े थे। हादसा देखकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। घायलों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया। देवेंद्र ने बताया कि उनकी जेब 25 हजार रुपए थे, वह भी गायब है। शोभा वर्म...