लखीमपुरखीरी, मार्च 25 -- महेवागंज। कोतवाली सदर के कस्बा महेवागंज में मंगलवार की देर रात दो बाइकों की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बुजुर्ग महिला व एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजवा दिया है। भीरा थाना क्षेत्र के बिजुआ निवासी अनिरुद्ध कुमार बुधवार की देर रात शहर से वापस घर जा रहा था। महेवागंज कस्बे के आगे पुलिया के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। बाइक पर बैठी मां सुप्रिया देवी व दूसरी बाइक पर बैठा महेवा निवासी मुनीम का 10 वर्षीय भतीजा अल्तमश घायल हो गया। सूचना पाकर पहुचीं पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...