चतरा, मई 21 -- मयूरहंड, प्रतिनिधि। सड़क हादसे में मयूरहंड के युवक को हजारीबाग के कटकमसांडी में मौत हो गई। युवक की पहचान मयूरहंड के पन्दनी पंचायत के सोनपूरा गांव निवासी रामेश्वर भुइयां के 26 वर्षीय संतोष कुमार भारती के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक मृतक कटकमसांडी के बाय तिलैया अपने ससुराल गया था। ससुराल से अपने घर आ रहा था। इसी क्रम में कटकमसांडी के पेट्रोलपंप के समीप एक कोयला लदा हाइवा सड़क किनारे खड़ा था। मृतक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर आ रहा था। हाईवा के समीप युवक ने संतुलन खो दिया और खड़ा हाइवा में जा कर पीछे से टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- हाईवा की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, मुआवजा को लेकर ग्रामीणों ने किया घंटों सड़क जाम जिसमे गंभीर रूप से घायल हो गया। मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गया। आसपास के लोगों ने घटनास्थल ...