खगडि़या, जून 28 -- खगड़िया, नगर संवाददाता जिले के गंगौर थाना क्षेत्र के मधुवा गांव की एक घायल महिला की इलाज के दौरान रविवार की शाम मौत हो गई। मृतका की पहचान मधुरा गांव निवासी अर्जुन राम की पत्नी पूजा कुमारी के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर फैल गई। मृतका के पति अर्जुन राम ने बताया कि कुछ माह पूर्व शहर के गौशाला रोड पर एक अज्ञात वाहन ने पूजा कुमारी को टक्कर मार दी थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। हादसे के बाद से उनका लगातार इलाज चल रहा था। यह भी पढ़ें- बहुआरा के पास पिकअप की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत रविवार को तबीयत अधिक बिगड़ने पर उन्हें इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल लाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वही...