बाराबंकी, अप्रैल 16 -- फतेहपुर। थाना क्षेत्र में बुधवार रात शादी समारोह से लौट रहे युवक की बाइक सामने से आ रही बाइक से टकरा गई। इसमें बाइक सवार पांच लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी फतेहपुर में भर्ती कराया गया। दो घायलों को जिला अस्पताल में रेफर किया गया। यहां डाक्टर ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक बीएससी एजी का छात्र था। मृतक के घर में कोहराम मचा है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। आमने-सामने टकराई थी बाइक: फतेहपुर नगर में बुधवार शाम मोहल्ला पचघरा के सभासद प्रतिनिधि सौरभ वर्मा की बरात ग्राम मिठवारा के पास एक मैरिज लान गई थी। यह भी पढ़ें- शादी समारोह से लौट रहे युवक की हादसे में मौत,बाइक व बुलेट मोटरसाइकिल की आमने सामने हुई टक्कर कोतवाली के ग्राम हसनपुर टांडा निवासी ज्ञानवेंद्र सिंह उर्फ शुभम (24) पुत्र स्व. रमेश वर्मा विवाह समारोह ...